झांसी में NIA से धक्का-मुक्की, 110 पर एफआईआर
खालिद को जब NIA टीम लेकर जाने लगी, तब भीड़ उसे छुड़ा ले गई।
झांसी में NIA की हिरासत से मुफ्ती को छुड़ाने और धक्का-मुक्की करने पर बड़ा एक्शन हुआ है। गुरुवार देर रात कोतवाली पुलिस ने 110 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
झांसी में NIA की हिरासत से मुफ्ती को छुड़ाने और धक्का-मुक्की करने पर बड़ा एक्शन हुआ है। गुरुवार देर रात कोतवाली पुलिस ने 110 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
दरअसल, NIA ने बुधवार को विदेशी फंडिंग मामले में मुफ्ती के घर पर छापा मारा। 8 घंटे तक तलाशी और पूछताछ की। गुरुवार सुबह जब मुफ्ती को अपने साथ ले जाने लगी, तो भीड़ उग्र हो गई। भीड़ ने मुफ्ती को खींचकर मस्जिद के अंदर ले गई। इस दौरान झड़प और धक्का-मुक्की हुई।
इसके बाद यूपी पुलिस और NIA की टीम मौके पर पहुंची। समझा-बुझाकर शहर काजी के भतीजे मुफ्ती खालिद नदवी को अपने साथ ले गई। पुलिस लाइन में बंद कमरे में मुफ्ती से 7 घंटे पूछताछ की। उनसे 20 सवाल पूछे गए।
NIA ने यूपी ATS के साथ विदेशी फंडिंग मामले में बुधवार रात 2.30 बजे सुपर कॉलोनी में मुफ्ती के घर छापा मारा। टीम ने 8 घंटे तक घर में तलाशी और पूछताछ की। गुरुवार सुबह जब मुफ्ती को हिरासत में लेकर टीम घर से बाहर निकलने लगी तो समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। मस्जिद से एनाउंसमेंट हुआ, जिसके बाद देखते-देखते वहां 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हो गई। टीम ने समझाने की कोशिश की, लेकिन मुफ्ती के समर्थक बहस करते हुए उग्र हो गए।
भीड़ मुफ्ती को छुड़ाकर ले जाने लगी। NIA ने लोगों को खदेड़ने की कोशिश की। इस बीच झड़प और धक्का-मुक्की हुई। लोग मुफ्ती को खींचकर साथ ले गए। NIA की हिरासत से छुड़ाकर भीड़ मुफ्ती खालिद को उनके घर से 50 मीटर दूर बनी फातिमा मस्जिद में ले गई। मुफ्ती को अंदर कर दिया। महिलाएं और पुरुष मस्जिद के बाहर खड़े हो गए। इस दौरान हंगामा कर रहे और परिवार के लोगों को समझाया। फिर सभी माने। पुलिस को इस दौरान करीब 3 घंटे का वक्त लग गया।


