लड़की का मोबाइल नंबर मांगने पर हुआ विवाद,मां बेटी सहित कई घायल

लड़की का मोबाइल नंबर मांगने पर हुआ विवाद,मां बेटी सहित कई घायल 



यूपी,बस्ती  जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरू गांव में एक युवक द्वारा लड़की का मोबाइल नंबर मांगने पर विवाद हो गया और मामला मारपीट में बदल गया,जिसमें चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई, 

सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस टीम ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज भेजवाया, प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरू गांव के चौहान टोला का है जहां एक मां ने एक युवक द्वारा बार-बार बेटी को परेशान करने और मोबाइल नंबर मांगने का उलाहना देने राजित राम के घर गई तो राजित राम के बेटे श्याम को उसकी बात नागवार गुजरी और मामला गाली गलौज होते हुए मारपीट में बदल गया। जिसमें मालती देवी 60 पत्नी जयराज सहित उनकी बड़ी बेटी विजयलक्ष्मी 30 वर्ष दूसरी बेटी श्री लक्ष्मी 26 वर्ष एवं तीसरी बेटी ज्ञान लक्ष्मी 24 को काफी चोटें आई।

विवाद में श्याम ने आक्रोश में आकर मालती देवी सहित तीनों बेटियों को धारदार गन्ने को काटने वाले बांके से चोट पहुंचाई जिसमें जय राज की पत्नी मालती देवी और बेटी विजय लक्ष्मी व श्री लक्ष्मी के सिर व पैर में कई जगह ज्यादा चोट आई और छोटी बेटी ज्ञान लक्ष्मी को भी कई जगह चोट लगी।

कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से ही श्याम को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। 

जयराज और उनकी पत्नी ने शिकायत किया कि आए दिन श्याम उनकी छोटी बेटी को परेशान करता रहता था जिसका उलाहना देने उनके घर जाने पर वह आकर्षित होकर के मारपीट पर उतारू हो गया। 

कप्तानगंज पुलिस के मुताबिक मामले में प्रार्थना पत्र मिला है दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.