सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
यूपी,बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के कप्तानगंज चौराहे पर गुरुवार की शाम अनियंत्रित रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर चोट आने से घायल युवक का इलाज के दौरान मौत हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार विजय पाल सिंह 38 पुत्र मुरली मनोहर राधेश्याम सिंह निवासी दयलापुर वार्ड नंबर 8 महाराणा प्रताप नगर, नगर पंचायत कप्तानगंज जनपद बस्ती कप्तानगंज चौराहे से बाइक से सड़क पार कर रहे थे कि तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित बस की चपेट में आ गए और बस मोटरसाइकिल को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने घायल विजय पाल सिंह को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जानकारी के अनुसार गंभीर चोट आने से उनका इलाज के दौरान लखनऊ में निधन हो गया।
मृतक विजय पाल सिंह संविदा रोजगार सेवक के पद पर गड़हा गौतम में कार्यरत थे,मृतक दो भाइयों में बड़े थे छोटा भाई विकास सिंह एवं पत्नी नीतू सिंह,बेटा यश सिंह 16 वर्ष व पिता का रो रो कर बुरा हाल है।