होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मामला बस्ती जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र का
बस्ती जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र निवासी एक युवक पर होने वाली सास को भगा ले गया। यह खबर क्षेत्र में आज की तरह फैल गई, पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में दुबौलिया पुलिस भी छानबीन कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी पड़ोसी जिले गोंडा के खोड़ाड़े थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। इसके बाद दोनों परिवारों में बातचीत भी होने लगी। कुछ कारणवश युवक के स्वजन ने शादी करने से इन्कार कर दिए, लेकिन युवक का सास के साथ बातचीत जारी रहा।
लड़की की दूसरे जगह भी शादी तय हो चुकी है। शादी मई में होनी है। इसी बीच युवक 25 अप्रैल को होने वाली सास के साथ भाग गया। महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गोंडा के संबंधित थाने में दर्ज कराई गई है।
दोनों के थाने पहुँचने पर महिला की बात सुनने के बाद दुबौलिया थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने खोड़ारे पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों को खोड़ारे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ में महिला ने अपने कृत्य पर अफसोस जताया। अब अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की बेटी का रिश्ता युवक के साथ तय हुआ था। मगर बाद में कैंसिल हो गया।