मृतक कोटेदार नंदलाल के परिवार को कोटेदार संघ ने दी आर्थिक सहायता
बस्ती। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन (कोटेदार संघ) कप्तानगंज की ओर से दिवंगत कोटेदार स्वर्गीय नंदलाल (गोपिया पार) के निधन के बाद उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद करीम अपने साथी कोटेदारों के साथ दिवंगत नंदलाल के घर पहुंचे और उनकी पत्नी प्रभावती देवी को पांच हजार एक सौ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
गौरतलब है कि कोटेदार स्वर्गीय नंदलाल का 6 जुलाई 2026 को निधन हो गया था। उनके निधन से क्षेत्र के कोटेदारों में शोक की लहर है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद करीम, राम प्रकाश चौधरी, अजय कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, सियाराम, अजय कुमार दुबे, राम शब्द, राजू, शेषधर दुबे, कमलेश, जगदीश, पवन कुमार, सुभाष यादव सहित अन्य कोटेदार उपस्थित रहे।
