समाजसेवी मनोज तिवारी की पहल से क्षतिग्रस्त मार्ग का हुआ मरम्मत, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
आनन्दधर द्विवेदी
दुबौलिया (बस्ती)। विकासखंड दुबौलिया की ग्राम पंचायत सेमरा के बभनपुरा गांव में लंबे समय से क्षतिग्रस्त मार्ग का मरम्मत कार्य पूरा होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। समाजसेवी मनोज तिवारी (पिपरा) की पहल पर सड़क पर राबिस एवं मिट्टी डलवाकर मार्ग को समतल कराया गया, जिससे आवागमन सुगम हो गया है।
बरसात के दिनों में यह मार्ग काफी खराब हो गया था, जिससे ग्रामीणों, छात्रों और राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद अब लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिल रही है।
ग्रामीणों ने समाजसेवी मनोज तिवारी के इस जनहितकारी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के आमजन की समस्या को समझते हुए उसका समाधान कराया। लोगों ने उनके इस प्रयास को क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताते हुए आभार व्यक्त किया।

