कांवड़ यात्रियों की सेवा में उमड़ा आस्था का सैलाब, एडी अकैडमी एवं विशेश्वरगंज बाजार में हुआ सेवा कार्यक्रम

 कांवड़ यात्रियों की सेवा में उमड़ा आस्था का सैलाब, एडी अकैडमी एवं विशेश्वरगंज बाजार में हुआ सेवा कार्यक्रम

वरिष्ठ भाजपा नेता श्वेतांक शेखर सिंह की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, शिवभक्तों को कराया गया प्रसाद ग्रहण

(आनन्दधर द्विवेदी)

दुबौलिया। पवित्र सावन मास एवं कांवड़ यात्रा के अवसर पर एडी अकैडमी एवं विशेश्वरगंज बाजार में शिवभक्त कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता श्वेतांक शेखर सिंह ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें प्रसाद एवं जलपान कराया गया।



कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के प्रति सेवा, सहयोग और समर्पण का भाव देखने को मिला। कांवड़ यात्रियों के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजकों ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की आराधना के साथ कांवड़ यात्रियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। इसी भावना के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस अवसर पर उदय नारायण पाठक, कैप्टन दिनेश सिंह, विनय वेदमणि, रामजीत वर्मा, , ओंकार सिंह बड़े, बब्बू सिंह, ब्रह्मानंद श्रीवास्तव, अमरेश सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कांवड़ यात्रियों की सेवा में बढ़-चढ़कर सहभागिता की और उनकी यात्रा मंगलमय एवं सफल होने की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से माहौल शिवमय बना रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.