विशेश्वरगंज रामजानकी मंदिर पर आयोजित सेवा शिविर में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों ने ग्रहण किया प्रसाद
आनन्दधर द्विवेदी
बस्ती। पवित्र सावन मास एवं कांवड़ यात्रा के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ एवं गौ रक्षा प्रकोष्ठ बस्ती की ओर से विशेश्वरगंज रामजानकी रोड पर कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए विशेष प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंकित कुमार उपाध्याय (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) ने की। इस दौरान कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक छोले-चावल का प्रसाद वितरित किया गया।
सेवा शिविर में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांवड़ यात्रियों की सेवा करते हुए उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ के (वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष) विजय शंकर शुक्ला, पंडित विजय तिवारी महाराज, मृदुल, राजेश पांडे, राहुल, अजय शास्त्री, राजित राम वर्मा, उदयभान पांडे, प्रेमनाथ वर्मा, जगदंबा यादव, रामकुमार तिवारी, हनुमंत तिवारी, वरिष्ठ नारायण दुबे ज्ञानेंद्रसिंह सोहन राजभर, अमरजीत सिंह वरिष्ठ सलाहकार ,दिवाकर अग्रहरि, शिवम तिवारीसहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रियों की सेवा करना पुण्य और सौभाग्य का कार्य है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संगठन की ओर से विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांवड़ यात्रियों की सेवा को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

