कोटेदार संघ कप्तानगंज की मासिक बैठक में लाभांश बढ़ोतरी पर खुशी, बकाया कमीशन भुगतान की उठी मांग
कोटेदारों ने कहा कि लाभांश बढ़ाने में खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय के प्रयासों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सभी कोटेदारों ने उनका आभार जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
तीन माह के बकाया कमीशन को लेकर कोटेदारों में रोष
बैठक में कोटेदारों की विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। जून, जुलाई और अगस्त माह के बकाया कमीशन का भुगतान नहीं होने को लेकर कोटेदारों में रोष दिखाई दिया। कोटेदारों ने मांग की कि सितंबर माह का वितरण शुरू होने से पहले उनके बकाया कमीशन का भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए।
इसके अलावा हर वर्ष एमआई द्वारा जमा कराए जाने वाले जूट के खाली बोरों के बकाया भुगतान का मुद्दा भी उठाया गया। कोटेदारों ने मांग की कि पूर्व वर्षों के बकाया बोरे तथा इस वर्ष के बकाया बोरों का पैसा भी शीघ्र दिलाया जाए।
कोटेदारों ने कहा कि जब लाभांश बढ़कर 125 रुपये हो गया है तो आगे से कमीशन का भुगतान भी इसी दर से समय पर किया जाना चाहिए।
अधिकारियों से मिलकर समस्याओं के समाधान का आश्वासन
बैठक में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष दीप नारायण राय ने कोटेदारों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर बकाया कमीशन एवं जूट के बोरों के भुगतान की समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।
बैठक में दीप नारायण राय, सुरेंद्र कुमार यादव, मुहम्मद करीम, रामप्रकाश चौधरी, कमलेश चौधरी, अजय कुमार दूबे, सुनील कुमार, मेंहदी हसन, संदीप ओझा, अजय कुमार, आशाराम, बाबूराम पांडेय, महेश कुमार, सत्यम मिश्रा परदेशी, रामकेश, जितेंद्र तिवारी, अंकुर, सियाराम, उमाशंकर, हजारी लाल, राम बुझारत यादव, बिनोद कुमार, सोना देवी, भीम यादव, मदन, चंद्र प्रकाश सिंह, शिवपाल, कलीमुल्ला, महेश, महगू, इश्तियाक, राम शब्द, शेषधर दूबे, रिंकू चौधरी सहित बड़ी संख्या में कोटेदार मौजूद रहे।



