अजय सोनी बने विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ के दुबौलिया ब्लॉक अध्यक्ष

अजय सोनी बने विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ के दुबौलिया ब्लॉक अध्यक्ष 


(आनंदधर द्विवेदी)

दुबौलिया, बस्ती। दुबौलिया विकासखंड के विशेषरगंज बाजार में श्री राम जानकी मंदिर (रामनगर) विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में गौ सेवा एवं संरक्षण के कार्यों को गति देने को लेकर पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।

इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अंकित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में अजय सोनी को सर्वसम्मति से दुबौलिया ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदाधिकारियों ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री राजित राम वर्मा , जिला मुख्य सलाहकार महंत पंडित विजय तिवारी ‘मृदुल, जी महाराज,सोहन राजभर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अजय सोनी ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने की बात कही।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.