भारी बारिश से धान व गन्ने की फसल बर्बाद, बिजली आपूर्ति ठप होने पर कांग्रेस नेता ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

भारी बारिश से धान व गन्ने की फसल बर्बाद, बिजली आपूर्ति ठप होने पर कांग्रेस नेता ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

आनन्दधर द्विवेदी 



हर्रैया, बस्ती। लगातार हो रही भारी बारिश और आंधी-तूफान से क्षेत्र में धान व गन्ने की फसलों को हुए नुकसान तथा कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित होने को लेकर कांग्रेस कमेटी बस्ती के जिला उपाध्यक्ष राकेश मणि त्रिपाठी ने उपजिलाधिकारी हर्रैया को ज्ञापन सौंपकर तत्काल राहत एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि 25 से 27 सितंबर 2026 तक लगातार भारी बारिश और आंधी-तूफान के कारण किसानों की धान और गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। खेतों में पानी भरने से फसलें खराब होने की स्थिति में हैं। वहीं कई गांवों में बिजली के खंभे व तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित है।

राकेश मणि त्रिपाठी ने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम से सर्वे कराया जाए। फसल बीमा वाले किसानों को 72 घंटे के भीतर फसल बीमा का लाभ दिलाया जाए तथा बिना बीमा वाले किसानों को आपदा राहत कोष से मुआवजा दिया जाए।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में टूटे बिजली के खंभों और तारों को तत्काल दुरुस्त कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की भी मांग की। ज्ञापन में किसानों की वर्तमान स्थिति को देखते हुए शीघ्र सर्वे और राहत कार्रवाई की मांग की गई है। ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह देवी प्रसाद पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडे घनश्याम शुक्ला प्रदीप कुमार आकाश उपाध्याय विवेक उपाध्याय विनय उपाध्याय राज कपूर आदि कांग्रेसी मौजूद रहे

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.