मिशन शक्ति के तहत आयोजित की जाएगी "मैं हूं कलाकार" नृत्य गायन वादन प्रतियोगिता: डॉ0 श्रेया

मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं तथा शिक्षिकाओं में आयोजित की जाएगी "मैं हूं कलाकार" नृत्य गायन वादन प्रतियोगिता: डॉ0 श्रेया


बस्ती। मिशन शक्ति कार्यक्रम के उद्देश्य पूर्ति हेतु कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय साऊँघाट में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में "मैं हूं कलाकार" नृत्य गायन वादन प्रतियोगिता की तैयारी के लिए जनपद के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के वार्डन की तैयारी बैठक आयोजित की गई।

कार्यक्रम के संयोजक बालिका शिक्षा समन्वयक अमित कुमार मिश्र है और कार्यक्रम के आयोजक एसआरजी आशीष कुमार श्रीवास्तव हैं।

फैसिलिटेटर के रूप में माधुरी त्रिपाठी वार्डन हैं,मार्गदर्शक के रुप में डॉ0 श्रेया डायरेक्टर एवं एकेडमी अध्यक्ष धर्मार्थ रोटी कपड़ा बैंक प्रदेश महामंत्री प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार उत्तर प्रदेश ने सभी वार्डन को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं ही नहीं बल्कि अध्यापकों में व्यक्तित्व का विकास तथा संगीत के क्षेत्र में रुचि विकसित करना है।

कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि डॉक्टर श्रेया का आर्केस्ट्रा बैंड बाजे के माध्यम से स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य कृपा शंकर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा प्रतियोगिता बच्चों का सर्वांगीण विकास करेगी। 

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की शिक्षिका ने रसोईया आदि को समायोजित कर रैंप वॉक गीत गायन वादन गतिविधियां की जाएंगी और इसी क्रम में छात्राओं की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

प्रथम स्तर पर एक ऑडिशन लिया जाएगा, उसके बाद बेसिक प्रशिक्षण दिया जाएगा तत्पश्चात प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और सफल छात्र को पुरस्कृत और प्रोत्साहित किया जाएगा। मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्वावलंबन नारी सुरक्षा आदि को केंद्र बिंदु मानते हुए यह कार्य किया जा रहा है।

विगत दिनों में संक्रमण काल के बाद इस प्रकार का माहौल सृजित कर विद्यालय में पठन-पाठन के लिए माहौल तैयार किया जाएगा। 

प्राचार्य श्री वर्मा ने कहा जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान हर संभव मदद करेगा।

इस अवसर पर माधुरी त्रिपाठी, रंजना सिंह, रेनू शुक्ला, विनीता पाण्डेय, नीलम पाण्डेय, रीना, रंजना राम, प्रीति सोनी, कंचन सिंह, सीमा पाण्डेय, वेद प्रभा, सीमा राय,अभिलाषा, बीना पाल, गीता पाल, मीना कुमारी, सर्वेंद्र सहाय श्रुति त्रिपाठी तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता अलीउद्दीन,कुलदीप चौधरी, संदीप कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन एसआरजी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम के अंत में माधुरी त्रिपाठी वार्डन द्वारा डॉक्टर श्रेया को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.