21 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों का 14 सितंबर को धरना

 21 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों का 14 सितंबर को धरना


संघ के पदाधिकारियों ने बीआरसी चलो अभियान का लगाया पोस्टर

गोष्ठी कर शिक्षकों को किया जागरूक




बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 21 सूत्रीय मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रिका सिंह के नेतृत्व में जिला मंत्री बाल कृष्ण ओझा,कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव,उपाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह, सुधीर तिवारी,राजकुमार तिवारी, सुरेश गौड़, शिवरतन,प्रमोद सिंह, संतोष मिश्रा, सनद पटेल, संतोष मिश्रा, राजेश सक्सेना, रजनीश यादव, शेषनाथ यादव, देवेंद्र सिंह,रवि प्रताप सिंह, राजेश गिरी, प्रताप नारायण चौधरी, अशोक यादव, अखिलेश पाण्डेय सहित जिले के सभी पदाधिकारियों ने बीआरसी के अंतर्गत आने वाले परिषदीय विद्यालयों पर शिक्षकों से जाकर मुलाकात की एवं 14 सितंबर को प्रस्तावित धरने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील किया।सभी ने विद्यालयों पर बीआरसी चलो अभियान का पोस्टर लगाया। पदाधिकारियों ने शिक्षकों,शिक्षामित्र, अनुदेशक,विशेष शिक्षक, KGBV शिक्षक,आंगनबाड़ी कार्यकत्री,सहायिका, रसोईया,पेंसनर्स से सम्बन्धित 21 सूत्रीय मांगो के समर्थन में 14 सितम्बर 2021 को 11 बजे से 2 बजे तक बड़ी संख्या में प्रस्तावित धरने में प्रतिभाग लेने की अपील की।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.