बस्ती: 21 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने बनाई रणनीति

बस्ती: 21 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने बनाई रणनीति


ट्यूटर के माध्यम से मांगों को रखने का बनाया प्रस्ताव


जिला अध्यक्ष चंद्रिका सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शिक्षकों से मिलकर बनाई रणनीति


कप्तानगंज,बस्ती। ब्लॉक संसाधन केंद्र कप्तानगंज पर शिक्षकों ने अपने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्विटर के माध्यम से सरकार के समक्ष अपना प्रस्ताव रखने की चर्चा की।

बीआरसी कप्तानगंज पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रिका सिंह के नेतृत्व में बैठक का संचालन कर रहे पदाधिकारी शिवप्रकाश सिंह ने उपस्थित शिक्षकों से अपील किया कि आगामी 12 सितंबर से संगठन के एक 21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में ट्यूटर पर हैस टैग अभियान समय 10:00 से 1:00 बजे तक प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित है। जिसको पूरी ताकत से शिक्षकों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक ट्वीट के लिए पदाधिकारियों ने आपस मे चर्चा की तथा 14 सितंबर को ब्लॉक पर होने वाले धरने में अधिक से अधिक शिक्षकों को जागरूक करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि 21 सूत्रीय मांगों का पोस्टर सभी अध्यापकों के पास पहुंचा कर उन्हें जागरूक किया जाए।

बैठक में पदाधिकारी हरेंद्र यादव, राम रंग, सुधीर तिवारी, वेद प्रकाश उपाध्याय, शिवनाथ, सुरेश सिंह, गीता सिंह, कुसुम, दौलतराम, राजेश विश्वकर्मा, आलोक सिंह, प्रमोद चौबे, अवनीश सिंह, बीपी आनंद आदि उपस्थित रहे।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.