बस्ती: ट्रक की साइड लगने से पलटी मुर्गी लगी पिकअप

कप्तानगंज,बस्ती। हरैया से बस्ती की तरफ हाईवे पर जा रही एक पिकअप को कप्तानगंज विद्युत घर के सामने ट्रक ने साइड मार दी। जिसमें मुर्गी लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।


मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के कप्तानगंज विद्युत घर के पास हाईवे पर हरैया की तरफ से आ रही पिकअप संख्या UP 51AT 5684 मुर्गी लादकर हरैया की तरफ से बस्ती की तरफ जा रही थी। अभी वह कप्तानगंज चौराहे के बिजली ऑफिस के सामने ही पहुंची थी कि अज्ञात ट्रक ने पिकअप को साइड मार दी। पिकअप ड्राइवर ने संभलते हुए पिकअप को बाएं किया लेकिन अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई जिससे पूरे सड़क पर मुर्गियां बिखर गई।


मिली सूचना के अनुसार ड्राइवर व कंडक्टर को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी हासिल करते हुए यातायात बहाल कराकर पिकअप को सड़क से किनारे कराया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.