पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र ने चलाया स्वच्छता अभियान

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र ने चलाया स्वच्छता अभियान





कप्तानगंज बस्ती, शनिवार को अंतोदय के प्रणेता एकात्मवाद मानववाद एंव राष्ट और संघ के चिन्तक  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र द्वार सैकड़ों वर्ष पुराने प्रसिद्ध मंदिर बाबा जागेश्वर धाम मंदिर तिलकपुर पर बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

शुक्रवार की सुबह इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र की टीम तिलकपुर स्थित बाबा जागेश्वरनाथ शिव मंदिर पहुंची जहां परिसर में झाड़ू लगाकर कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र स्वयं मौजूद रहे। उपस्थित लोगों के उत्साहवर्धन में श्री मिश्र ने कहा कि पं0 दीन दयाल उपाध्याय गरीबों,शोषित समाज एवं अन्तिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए हमेशा संघर्ष किया। श्री उपाध्याय जी 1951 में जनसंघ की स्थापना के बाद उनका जनसंघ को भारतीय राजनीति में स्थापित करने में बड़ा योगदान रहा है। 1952 में उन्हें जनसंघ का महामंत्री नियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व में देश के राजनीतिक पटल पर जनसंघ एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर कर सामने आया जो आज विश्व की सबसे पार्टी के रूप में दिख रहा है।

स्वच्छता कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य श्री गौरव त्रिपाठी, अनिल उपाध्याय, सुखराम गौड़, विधानसभा विस्तारक पुनीत यादव, गुड्डू तिवारी,शिवम तिवारी,विवेक मिश्र, पंकज पटेल,मनीष पटेल, उपेंद्र चौधरी,दिलीप यादव,मुन्ना सिंह, सहित अन्य लोग सामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.