बस्ती: अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग, अंदर रखा अनाज व अन्य सामान जलकर खाक

 दुबौलिया। जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिलमा परसन गांव में बीती रात अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लगने से अंदर रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिलमा परसन गांव मे  बीती रात लगभग 12 बजे छोटेलाल पुत्र राम गरीब के छप्पर में आग लग गई, जिससे छप्पर में रखा 15 क्विंटल की गेहूं तथा 2 क्विंटल चावल, पंखा सहित अन्य कई सामान जलकर खाक हो गए। वही छोटे लाल ने बताया कि आग लगने की भनक लगते ही हमने चिल्ला कर ग्रामीणों को बुलाया जिनकी मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था वही मौके पर सूचना पर दुबौलिया पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था फिलहाल घटना में कोई  हताहत नहीं हुआ है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.