किसान कल्याण मेला कार्यक्रम का आयोजन
यूपी, बस्ती।जिले के विकासखंड कप्तानगंज में किसान कल्याण मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए।
कप्तानगंज ब्लाक परिसर में कृषि विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय किसान कल्याण मेला का आयोजन किया गया।
जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सांसद प्रतिनिधि के रूप में भाजपा नेता राजेश त्रिपाठी व विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण दिवस पर आज हम एकत्रित हुए हैं।
उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय निरंतर गरीबों असहाय के बारे में सोचने का काम करते थे। आज 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनाई जाती है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबों को शोषित एवं समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए काम करने वाले ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने निरंतर समाज के असहाय व्यक्तियों के सहायता के लिए काम किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने 1951 में जनसंघ की स्थापना की, उनका भारतीय राजनीति को स्थापित करने में बड़ा योगदान रहा है। 1952 में उन्हें जनसंघ का महामंत्री नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में देश के राजनीतिक पटल पर जनसंघ मजबूत विकल्प के रूप में उभर कर सामने आया। आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दिखाई दे रही है।
कार्यक्रम में आई बस्ती मंडल एवं कमिश्नर ने कृषि मेले में पहुँचकर वहाँ लगे स्टालों को देखा एवं उनके बारे में पूछताछ की।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता शिव प्रसाद तिवारी ने किया।
ब्लॉक स्तरीय किसान मेला में विभिन्न विभागों द्वारा कृषि क्षेत्र से संबंधित एवं किसानों के उपयोग में आने वाली वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें क्षेत्र से आए हुए किसानों ने प्रदर्शनी में लगे स्टालों के पास जाकर नई तकनीकों से शोधित बीजों के बारे में जानकारी ली एवं उज्जवला योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में गैस का वितरण करने वाली योजना के बारे में पूछताछ की।
साथ ही कृषि यंत्रों एवं किसानों से संबंधित अन्य स्टाल लगाए गए, जिसके बारे में किसानों ने जानकारी हासिल की।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल व कृषि विभाग के एडीओ एजी राम नरेश राम,प्रभारी राजकीय बीज भंडार संजय कुमार,प्राविधिक सहायक सर्वेश सिंह यादव,बीटीएम राजेश कुमार ओझा,एटीएम मार्कण्डेय मिश्र, एटीएम मनोज ओझा, कम्प्यूटर ऑपरेटर संग्राम मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

