बस्ती। जनपद के शिवा कॉलोनी स्थित प्रेक्सिस विद्यापीठ की कक्षा नौ की छात्रा की स्कूल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।
बता दे छात्रा को शिक्षक द्वारा बाहर खड़ा किए जाने से आहत छात्रा ने छत से कूद कर अपनी जान दे दी है। वहीं छात्रा के छत से कूदने के बाद आनन-फानन में विद्यालय प्रबंधन ने बच्ची को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। वही पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
मृतक छात्रा के साथ पढ़ने वाली एक दूसरी छात्रा ने बताया कि शिक्षिका द्वारा होमवर्क ना पूरा करने पर काफी छात्रों को बाहर खड़ा कर दिया गया था, कुछ देर बाद सभी को अंदर बुला लिया गया लेकिन सौम्या को मैडम ने बाहर ही खड़ा रहने का निर्देश दिया और कहा कि तुम डायरेक्टर से लिखवा कर लाओ तभी तुम्हें क्लास में इंट्री मिलेगी। इसके कुछ देर बाद ही छात्रा की गिरने की सूचना मिली।