किसान गोष्ठी में तकनीकी खेती पर जोर

किसान गोष्ठी में तकनीकी खेती पर जोर

(आनन्द धर द्विवेदी)

बस्ती। दिशा संस्था शाखा बस्ती सदर के मार्गदर्शन में दिशा बस्ती सदर कार्यालय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में किसानों को तकनीकी विधि से खेती करने के प्रति जागरूक किया गया। गोष्ठी में 28 किसानों ने भाग लिया।

बैठक में कृषि समन्वयक श्री अर्जुन जी ने विभिन्न प्रकार की खेती की तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने फसल सुरक्षा के लिए कीटनाशक दवाओं के उपयोग और जंगली जानवरों से बचाव के उपायों पर भी चर्चा की। दिशा संस्था के सचिव फादर बिनु, सहायक निदेशक फादर अमल, ब्लॉक समन्वयक राजेंद्र और कार्यकर्ता श्री सुशील जी बैठक में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित किसानों में दयाराम, राम सवेरे, सत्यदेव, दुर्बल, तिलक राम, छोटेलाल, भाग प्रसाद, हृदय और रामकरण समेत कई अन्य किसान शामिल रहे। बैठक का उद्देश्य आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देना और किसानों को जागरूक करना था।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.