भाजपा नेता सुखराम गौड़ बनाए गए अखिल भारत वर्षीय गौड़ महासभा के प्रदेश मंत्री

भाजपा नेता सुखराम गौड़ बनाए गए अखिल भारत वर्षीय गौड़ महासभा के प्रदेश मंत्री


बस्ती। गौड समाज व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुखराम गौड को अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा का प्रदेश मंत्री बनाया गया।

बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के तिलकपुर निवासी भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित वर्ग जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखराम गौड़ को सुल्तानपुर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा का प्रदेश मंत्री बनाया गया।


भारतीय जनता पार्टी सहित गोंड समाज के पदाधिकारियों ने नव सृजित पद के लिए बधाई दी।

भाजपा नेता सुखराम गौड़ ने कहा सर्वसमाज के हित का कार्य करते हुए मैं पार्टी की पद व नीतियों का स्वागत करता हूँ।

मेरा कद बढाकर पार्टी ने हम पर विश्वास किया है मैं बाखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। उन्होंने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.