शिक्षक दिवस पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन
कप्तानगंज,बस्ती। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहटा पर प्रधानाचार्य शंभू नाथ की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विकासखंड कप्तानगंज के सभी परिषदीय विद्यालयों एवं समस्त इंटर कालेजों एवं कान्वेंट स्कूलों में शिक्षक दिवस के अवसर पर अध्यापकों ने विद्यालय में बच्चों और अभिभावकों को बुलाकर कार्यक्रम का आयोजन किया।
इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहटा के प्रधानाचार्य शंभूनाथ एवं सहायक अध्यापक दौलत राम ने विद्यालय में आदर्श शिक्षक के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ स्थान रखने वाले गुरु सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर धूप दीप व माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र जीवन से लेकर वृद्धा अवस्था तक गुरु की महिमा के बारे में बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में बढ़ने के लिए मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। इसके लिए जीवन में किसी एक गुरु का होना अत्यंत आवश्यक है। जो आपको उचित रास्ता दिखाते हुए भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे। जीवन में गुरु का महत्वपूर्ण स्थान होता है। शास्त्रों में भी कहा गया है "गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरा, गुरु साक्षात परम ब्रम्ह तस्मै श्री गुरुवे नमः" उन्होंने उपस्थित बच्चों में कापी व पेंसिल का वितरण किया।
इस मौके पर छात्रा नेहा,काजल,पूजा,सफल,रूपा पाण्डेय, नेन्सी पाण्डेय,सिवानी एवं छात्र अंकुश, शैलेश,शिवानंद,अर्जुन, शिवजीत, ऋषि कपूर, राजेश,शौरभ,मोहित,अमन शिवा,आकाश,अजीत सहित अन्य बच्चे उपस्थित रहे।


