शिक्षक संघ ने बकाया वेतन को लेकर बीएसए कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

शिक्षक संघ ने बकाया वेतन को लेकर बीएसए कार्यालय में सौंपा ज्ञापन


69000 भर्ती में नियुक्त शिक्षकों के बकाया भुगतान को लेकर शिक्षक संघ ने ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी


20 सितंबर तक आदेश जारी न होने की दशा में 21 सितंबर से दिया जाएगा धरना:जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह


बस्ती। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय में शिक्षकों के बकाया भुगतान को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रिका सिंह की अगुवाई में शिक्षकों ने 69000 भर्ती में नियुक्त शिक्षकों के बकाया भुगतान को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया।

जिला अध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने कहा कि 2 माह से शिक्षकों का वेतन भुगतान किया जा रहा है लेकिन बकाया भुगतान का आदेश अभी तक नहीं निर्गत किया गया, बहुत से अध्यापकों का सत्यापन भी आ चुका है लेकिन पटल सहायक के सिथिल रवैया से बकाया बिल नहीं बनाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का सख्त निर्देश है कि शिक्षकों का वेतन व बकाया समय से भुगतान कर दिया जाए। कई जिलों में वेतन सहित बकाए का आदेश किया गया है।

यदि 69000 भर्ती में नियुक्त शिक्षकों के बकाया वेतन का आदेश 20 सितंबर तक नहीं किया गया तो प्राथमिक शिक्षक संघ 21 सितंबर से बीएसए कार्यालय पर उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के बैनर तले जिले की कार्यसमिति धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी बीएसए कार्यालय बस्ती की होगी।

इस अवसर पर बालकृष्ण ओझा, दुर्गेश यादव,प्रवीन श्रीवास्तव, सुधीर तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.