भाजपा नेता गौरव मणि त्रिपाठी को मिली नई जिम्मेदारी,बने किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष


भाजपा नेता गौरव मणि त्रिपाठी को मिली नई जिम्मेदारी


कप्तानगंज,बस्ती। कप्तानगंज के भाजपा में लम्बे समय से संघ और भाजपा से जुड़े कप्तानगंज के नकटीदेई गांव निवासी गौरव मणि त्रिपाठी पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने विश्वास जताते हुए भारतीय किसान युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। 

जिससे इलाके के लोगों में हर्ष है। गौरव त्रिपाठी पूर्व में भारतीय जनता पार्टी बस्ती से कार्यसमिति के सदस्य भी रहे हैं। 

श्री त्रिपाठी के परिवार का राजनीति से पुराना नाता रहा है। गौरव त्रिपाठी के बाबा स्वर्गीय श्री सूर्यदत त्रिपाठी तीन बार कप्तानगंज ब्लाक प्रमुख रहे हैं। जिन्होंने लम्बे समय तक जीवित रहते हुए कप्तानगंज के मालवीय के रूप में कार्य किया जो गरीबो के हितैषी कहे जाते थे। बाबा के विरासत को समाज में आगे बढ़ाने के लिए गौरव त्रिपाठी ने शैक्षिक योग्यता के दौरान संघ की विचारधारा से जुड कर समाज मे कुछ करने का मन बनाया और दर्शकों पूर्व भाजपा के सक्रिय सदस्य बने।

जिले में सक्रीय सदस्यता संख्या व पार्टी एवं संगठन में किये गये कार्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदस्य प्रथम वर्ष प्रशिक्षित स्वयंसेवक 2013 से 2019 तक मंडल कप्तानगंज में मंडल महामंत्री के रूप में कार्य किया। विधानसभा चुनाव 2012, 2017 चुनाव अभिकर्ता का कार्य किया। सेक्टर प्रभारी ,सेक्टर सदस्यता प्रभारी, 2017 में मोदी जी की लखनऊ रैली, कार्यक्रम विधानसभा रैली, प्रभारी कप्तानगंज विधानसभा मतदाता पुनरीक्षण, प्रभारी कप्तानगंज सदस्यता, प्रभारी कप्तानगंज मंडल वृक्षारोपण अभियान, प्रभारी लोकसभा 2014 ,2019 प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार सहसंयोजक श्रम प्रकोष्ठ, सहसंयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ,सहसंयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ विभिन्न दायित्व पर उन्होंने कार्य किया। वर्तमान में जिला कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी बस्ती नव मतदाता पुनरीक्षण मंडल कप्तानगंज प्रभारी का भी दायित्व मिला। जिसका बखूबी निर्वाहन किया। भाजपा युवा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेताओं और युवाओं में काफी हर्ष है। सोशल मीडिया और फोन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

भाजपा के नेता राजेश त्रिपाठी,रवि तिवारी,अजय मनोज ओझा,मारकंडे मिश्रा,प्रमोद चौधरी,नीरज त्रिपाठी,दिलीप पाण्डेय,प्रवीण पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने बधाई दी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.