बस्ती: बैंक के पास लावारिश सूटकेश पड़े होने की सूचना पर मचा हड़कंप

बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जिला सहकारी बैंक के पास बीती रात लावारिस हालत में एक सूटकेश पड़ी हुई थी।


वही कस्बे के निवासियों की जब इस पर नजर पड़ी तो लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कप्तानगंज ने टीम के साथ सूटकेश को देखा और पूछताछ की। पहले तो लोग डरे लेकिन फिर बाद में पुलिस ने हिम्मत दिखाकर सूटकेश को खोला तो उसमें ढेर सारे कागज वह फाइल रखे हुए थे, वही सूटकेश के अंदर मिले कागजों में से पुलिस ने किसी एक व्यक्ति का नंबर भी मिलाया जिसका मोबाइल स्विच ऑफ था मौके पर अटैची किसकी है यह पता नहीं चल पाया। पुलिस सूटकेश अपने साथ लेकर थाने चली गई। वही रात में बैंक के पास लावारिस हालत सूटकेश मिलने से कस्बे में हड़कंप मचा रहा। मौके पर काफी लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.