सपा व जनवादी पार्टी का गठबंधन,जनसभा का आयोजन

सपा व जनवादी पार्टी का गठबंधन,जनसभा का आयोजन


यूपी,बस्ती। समाजवादी पार्टी वा जनवादी पार्टी के गठबंधन के बाद गुरुवार को कप्तानगंज क्षेत्र के रेहरवा में आयोजित एक संयुक्त सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 संजय चौहान ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी वाद जनवादी पार्टी का गठबंधन 2022 के विधानसभा चुनाव में एक नया आयाम स्थापित करेगा।

वह प्रदेश से भाजपा हटाओ अभियान के तहत चल रही जनवादी जनक्रांति यात्रा के तहत लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चौहान समाज को अपना पिछलग्गू मानती है और यह मानती है कि यह समाज हर हालत में उसी को वोट देगा लेकिन अब हमको हमारा अगुआ मिल गया है।

हम किसी के बहकावे में आने वाले नहीं हैं,वह आक्रामक होते हुए बोले कि भाजपा सभी पिछड़ी जातियों के साथ धोखा कर चुनाव जीत लेना चाहती है लेकिन इस बार यह होने नहीं पाएगा।

चौहान निषाद सहित सभी पिछड़ी जातियां इस बार भाजपा के बहकावे में नहीं आएंगी। अपने अगुआ के दिशा निर्देश पर काम करेंगे।

पूर्व मंत्री व कप्तानगंज के पूर्व विधायक राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि सामाजिक समरसता का पर्याय समाजवादी पार्टी है। इस पार्टी ने अपने सत्ता में समाज के हर वर्ग को सुख सुविधाएं देने का काम किया है। विकास के जो आयाम पिछली सपा सरकार में प्रदेश ने प्राप्त किया वह स्वतंत्रता के बाद कभी 05 वर्षों में नहीं मिल सका था,उन्होंने आने वाले दिनों में एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की  सरकार बनाने के लिए लोगों से अपील की। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने आभार ज्ञापन किया।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू, सीताराम चौहान,लालमन चौहान, धर्मेंद्र सिंह चौहान, जयंती चौहान, वरुण चौहान, राज मणि चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, गुलाब सोनकर, शिवराम यादव, अंसार अहमद उर्फ गुड्डू ने भी संबोधित किया।

इस दौरान रामवीर चौहान, राजेश चौहान, महेश चौहान, गोविंद चौहान, राजू चौहान, बाबू चौहान, दिनेश चौहान, महेंद्र चौहान, महेश चौहान, गोविंद चौहान, सूरज चौहान, राम सागर, निषाद सानू चौहान आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.