बस्ती: कमल शक्ति अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न
यूपी,कप्तानगंज,बस्ती। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे कमल शक्ति अभियान के अंतर्गत महाराजगंज हनुमानगढ़ी पर महिला मोर्चा की एक बैठक संपन्न हुई।
बैठक का संचालन शालिनी मिश्रा ने किया
जिसमें बतौर मुख्य अतिथि रही डॉ0 अर्चना पाण्डेय ने कहा इस देश की तरक्की के लिए नारी का अभूतपूर्व योगदान रहा है, महिला कार्यकर्ता पार्टी व परिवार का हिस्सा बनकर महिला शक्ति को जन प्रचार से आगे बढ़ाएं।
इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रोली सिंह व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोली सिंह ने मौजूद महिला भाजपा कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद महिलाओं को सम्मान मिला है।
उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम आयोजक व महिला मोर्चा की जिला मंत्री सविता तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार में ही महिलाओं का पूर्ण सम्मान है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 12 लाख खाते खोले गए।
महिला पेंशन के माध्यम से विधवाओं को प्रतिमाह पांच सौ रुपये दिया जा रहा है। गरीब लड़कियों की शादी के लिए सामूहिक विवाह योजना शुरू की है।
बैठक में कविता पाण्डेय,किरन वर्मा ,शीला तिवारी ,मोहतरा देवी, मनीषा भारती सहित महिला मोर्चा की सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।