बस्ती: सांसद हरीश द्विवेदी बने बिहार प्रदेश के प्रभारी
बस्ती। जिले के सांसद हरीश द्विवेदी को भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने बिहार प्रदेश का प्रभारी बनाया है।
लगातार सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा पार्टी के हित में उत्कृष्ट कार्य के लिए भाजपा शीर्ष पदाधिकारियों ने लगातार नई जिम्मेदारियां दी है। अभी हाल में ही उन्हें राष्ट्रीय मंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ था फिर कुछ दिन पहले ही वह संसदीय याचिका समिति के अध्यक्ष बनाए गए।
भारतीय जनता पार्टी के लिए निरंतर अच्छा कार्य कर रहे बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी को उच्च नेताओं के द्वारा लगातार नई जिम्मेदारियां दी जा रही है। उन्हें बिहार प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी है।
बस्ती विकास भवन में स्थित कार्यालय पर नवरात्रि के प्रथम दिवस पर भाजपा नेता राजेश त्रिपाठी, सुनील सिंह ओम जी पाण्डेय, विनीत तिवारी, वागीश पाण्डेय, मातिबर प्रसाद सहित अन्य लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की एवं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद दिया।
कप्तानगंज में भी कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
इसी क्रम में क्रम में कप्तानगंज बाजार में भाजपा आईटी सह संयोजक रवि तिवारी की अध्यक्षता में बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बिहार प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर कप्तानगंज में दिव्यांशु दूबे जिलामंत्री भाजयुमो, विजयसेन त्रिपाठी"पंकज" जिला कार्यसमित सदस्य भाजयुमो, एवं बाहुबली विशाल मिश्रा मंडल अध्यक्ष भाजयुमो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर राहुल उपाध्याय, अंकित मिश्रा, चंचल दूबे, नितिन दूबे, राजेश सिंह, शेखर सोनी, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
