बस्ती:शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ,मां दुर्गा की प्रतिमा का अनावरण
समाजसेवी इं0 वीरेंद्र मिश्र के बड़े पुत्र देवकांत मिश्र ने माँ दुर्गा की प्रतिमा का किया अनावरण
नवरात्रि के शुभारंभ पर समाजसेवी इं0वीरेंद्र मिश्र की टीम ने मूर्ति आयोजकों की मुलाकात
क्षेत्र की कई मां दुर्गा की प्रतिमाओं का टीम ने किया अनावरण
यूपी, बस्ती। नवरात्रि के शुभारंभ पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मूर्ति आयोजकों द्वारा श्री दुर्गा पूजा समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। गुरुवार से नवरात्रि का शुभारंभ हुआ है।
नवरात्रि हिंदुओं के पवित्र त्योहारों में से एक है। इन 9 दिनों में नौ-दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। साल में दो बार चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि के रूप में मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। इस दौरान घर-घर में भजन-कीर्तन आदि का आयोजन होता है। शारदीय नवरात्रि को पूर्वी भारत में दुर्गापूजा और पश्चिमी भारत में डांडिया के रूप में मनाया जाता है।
कप्तानगंज क्षेत्र ने कई गांव में श्री दुर्गा पूजा के अवसर पर मूर्तियों की स्थापना हुई है जिसमें समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र के बड़े बेटे देव कांत मिश्र ग्राम पंचायत पगार में पहुंचकर विधिवत पूजन करते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में यजमान रहे शीतल प्रसाद मिश्र व आचार्य शिवपूजन तिवारी ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की एवं अतिथि के रूप में पहुंचे देवकांत मिश्र ने प्रतिमा के आंख की पट्टी खोल कर मूर्ति का अनावरण किया। उपस्थित लोगों ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल उपाध्याय, आयोजक लाल जी चौधरी,त्रिपुरारी पाण्डेय, अजय मिश्रा,अजय गुप्ता,गोपाल यादव,पप्पू तिवारी,मिट्ठू, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन श्रीवास्तव, मनोज चौधरी,आनंद,चंचल पांडेय,मुलायम यादव, सूरज यादव,मिथुन,क्षेत्र पंचायत सदस्य राम बृक्ष,राम सुरेश,सुनील,विकास,अनुराग आदि उपस्थित रहे।
