बस्ती: मनरेगा सम्मेलन में प्रतिभाग करने लखनऊ जा रही टीम को खंड विकास अधिकारी मंजू त्रिवेदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बस्ती। उत्तर प्रदेश में पहली बार राजधानी लखनऊ में सोमवार को “महात्मा गांधी नरेगा सम्मेलन” आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन के माध्यम से मनरेगा कार्मिकों के बीच बेहतर संवाद का वातावरण देने की तैयारी है। वहीं यह भी कयास लगाया जा रहा है कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मनरेगा संविदा कर्मियों के बढ़े मानदेय की घोषणा की जा सकती है। लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान सेक्टर-15 वृंदावन टाउनशिप में यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम सायं तीन बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह “मोती सिंह” तथा राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला भी उपस्थित रहेंगे।


वही इसी क्रम में कप्तानगंज विकासखंड से रोजगार सेवक, मनरेगा श्रमिक, मनरेगा संविदा कर्मी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखा सहायक तथा  तकनीकी सहायक की पूरी टीम बस द्वारा लखनऊ रवाना हुई है। वही सम्मेलन में प्रतिभाग करने जा रही टीम को खंड विकास अधिकारी कप्तानगंज  मंजू त्रिवेदी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है तथा यात्रा की शुभकामनाएं भी दी है। ज्ञात हो इस सम्मेलन में मनरेगा संविदा कार्मिक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, कंपयूटर आपरेटर, लेका सहायक, तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक, सभी जिलों के सीडीओ, संयुक्त विकास आयुक्त व उपायुक्त मनरेगा जिनकी संख्या रीब 42 हजार है शामिल होंगे। सबसे अधिक 34730 रोजगार सेवक शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री दो मनरेगा श्रमिकों, एक महिला मेट, सबसे अधिक मानवदिवस सृजित करने वाले रोजगार सेवक सहित 12 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री इनसे संवाद भी स्थापित करेंगे। 850 बसों के माध्यम से प्रदेश के हर जिले से मनरेगा संविदा कर्मी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.