कंपोजिट विद्यालय रामपुर देवरिया में हुआ निर्मित नवीन भव्य मंदिर में मां सरस्वती की प्रतिमा का हुआ अनावरण
बस्ती। कंपोजिट विद्यालय रामपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ0 शशि पाण्डेय सहायक आयुक्त खाद्य एवं रसद बस्ती मंडल रही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पुष्प लता पाण्डेय राज्यपाल पुरस्कृत द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत बुके देकर किया गया। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों मुस्कान खातून, अल्फिया, सानिया, सादिया द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय परिसर में एक भव्य विद्या मंदिर जिसमें मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई।प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि डॉ0 शशि पाण्डेय द्वारा किया गया। मां सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया और मां सरस्वती को भोग लगाया गया डॉ0 शशि पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा विद्यालय का भौतिक वातावरण तथा विद्यालय में बच्चों का अधिगम स्तर विद्यालय के अध्यापकों के ईमानदार कार्य का परिणाम है अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा शरीर की खुराक के साथ-साथ दिमाग की खुराक नितांत आवश्यक है और यह विद्यालय कान्वेंट स्कूल की परंपरा को तोड़ रहा है यहां के समर्पित अध्यापक साहित्य संगीत कला विज्ञान प्रत्येक क्षेत्र में बच्चे को पारंगत कर रहे हैं। विद्यालय के छात्र संख्या 500 से अधिक है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पुष्प लता पाण्डेय ने काव्य पाठ किया और मिशन शक्ति के कार्यक्रम में मंदिर की स्थापना कर मां सरस्वती का साक्षात शक्ति स्वरूपा का आवाहन किया। एसआरजी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा प्रार्थनाएं तभी स्वीकार की जाती है जब साहस के साथ काम किया जाता है। बस्ती जनपद में इस विद्यालय में सदैव से सृजन का कार्य किया जाता है। एआरपी अनिल कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा विद्यालय में स्थापित मंदिर बच्चों में संस्कृति का विकास करेगा और पढ़ाई में ध्यान लाने की ताकत को बढ़ाएगा।
इस अवसर पर नेहा पाण्डेय,सहायक अध्यापिका प्रेमलता यादव, गीता वर्मा, अपर्णा,सौरभ, सुनीता मिश्रा अनुदेशक शाहनवाज अंसारी, जितेंद्र कुमार शिक्षामित्र रेखा पांडे, शबनम खान, सुमन रानी अनुचर दुर्गा उपाध्याय उपस्थित रहे अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पुष्प लता पांडे द्वारा आए हुए सभी अतिथियों के प्रति स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया गया