बस्ती: घायल युवकों के लिए फरिश्ता बनकर पहुंचे प्रमोद ओझा
फोरलेन पर घायलों की मदद कर बचा चुके हैं सैकड़ों जान
हाइवे के देवदूत कहे जाते हैं पत्रकार प्रमोद ओझा
फोरलेन पर तेलियाडीह के पास घायल हुए युवकों को पहुंचाया अस्पताल
कप्तानगंज,बस्ती। फोरलेन पर सड़क हादसे में घायलों के लिए त्वरित मदद की सोच रखने वाले और घायलों के लिए फरिस्ता बन कर पहुंचने वाले पत्रकार प्रमोद ओझा ने फिर एक बार लोगों का दिल जीत लिया।
उन्होंने सड़क के किनारे तड़फ़ रहे दोनों घायलों को न सिर्फ अस्पताल पहुंचाया बल्कि काफी देर अस्पताल में रूक कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं भी दिलवाई। जिसकी लोग सराहना करते दिखे।
फोरलेन पर शुक्रवार की शाम कप्तानगंज से हरैया की तरफ जा रहे हैं मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को अज्ञात डीसीएम ने ठोकर मार दिया। जिससे दोनों सड़क के किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और तड़पने लगे।
मौके पर भारी भीड़ जुट गई एंबुलेंस का फोन नही लगा। दुर्घटना की सूचना पर फोरलेन पर घायलों के लिए फरिश्ता बनकर पहुंचने वाले हाईवे की देवदूत कहे जाने वाले प्रमोद ओझा जा पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी एवं सड़क पर तड़फ़ रहे दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचवाया और खुद अस्पताल में मौजूद रहकर घायलों को त्वरित उपचार की सुविधा दिलवाई।
