सांसद खेल महाकुंभ सफलता के निमित्त हुआ खेल यज्ञ का आयोजन
बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ सफलता के निमित्त खेल यज्ञ का आयोजन आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। जिसमें संयोजक के रूप में कुलदीप सिंह मार्गदर्शक, मनमोहन श्रीवास्तव, व्यवस्थापक रामकुमार वर्मा, यज्ञ आचार्य रामचंद्र शुक्ल तथा एसडी त्रिपाठी रहे।
मुख्य यजमान के रूप में हरीश द्विवेदी सांसद बस्ती रहे।
खेल यज्ञ का उद्देश्य 13 नवंबर से 20 नवंबर के मध्य सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके सफलता के लिए गायत्री शक्तिपीठ में यज्ञ आचार्य द्वारा मंत्र उच्चारण किया गया और यज्ञ किया गया सांसद हरीश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा यज्ञ की उष्मा से अंता करण में देवत्व स्थापित हो जाता है। ऐसे हर वह स्थान जहां पर यज्ञ हुए हैं विशाल मंदिर बने हुए हैं। आज गायत्री शक्तिपीठ में इस खेल यज्ञ से हम सभी में खेल की तैयारी के प्रति संकल्प जगेगा और ईश्वर के अनुकंपा से खेल महाकुंभ फलीभूत होगा और इसके उद्देश्यों की पूर्ति होगी।
कार्यक्रम का संचालन आशीष कुमार श्रीवास्तव ने किया। मनमोहन श्रीवास्तव ने सांसद का माल्यार्पण कर स्वागत किया, कुलदीप सिंह ने सांसद को बैज लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अनूप खरे, वैभव पांडे ,विवेक वर्मा, राजीव सिंह, विकास तुली,राजेश पाल चौधरी, ऋषभ श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, आवेश, जीडी मिश्रा, संतोष मिश्र,उत्कर्ष गौड़ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में रामचंद्र शुक्ला यज्ञ आचार्य गायत्री शक्तिपीठ द्वारा सांसद हरीश द्विवेदी को अंग वस्त्र और पुस्तक भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।
इसी कार्यक्रम के क्रम में सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा गायत्री मंदिर कैंपस में वृक्षारोपण किया गया और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
