साबुन ,माक्स , सैनिटाइजर वितरित कर टीकाकरण के लिए लोगों को किया गया जागरूक

 साबुन ,माक्स , सैनिटाइजर वितरित कर टीकाकरण के लिए लोगों को किया गया जागरूक

यूपी बस्ती

टीकाकरण को लेकर ग्रामीण एवं समाज में सही जानकारी पहुंचे इसके लिए नेहरू युवा केंद्र युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव के आदेशानुसार विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कौड़ी कोल खुर्द में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अरुण कुमार द्वारा लोगों को कोविड-19 के तहत माक्स, साबुन और सेनीटाइज फ्री में वितरित किया गया साथ ही लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया |

    एनवाईवी अरुण कुमार द्वारा ब्लॉक के गांव में कोविड-19 की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को लेकर युवा मंडल के सदस्य घर-घर जाकर जानकारी दे रहे हैं। जिन्होंने लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया इस कार्यक्रम में संदीप,रामसावरे, कौशल्या, रामज्ञान आदि लोग उपस्थित रहें |

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.