बस्ती: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न

बस्ती: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न






बालिका वर्ग में प्रियांशी तो बालक वर्ग में आदित्य बने ओवर आल चैंपियन


हार-जीत के लिए नही खेल भावना से खेले बच्चें : खण्ड शिक्षा अधिकारी

यूपी, बस्ती। कप्तानगंज ब्लाक के न्याय पंचायत सेंठा में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय गढ़ा गौतम में जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह की अध्यक्षता में किया गया।

बच्चों में इस आयोजन के लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद त्रिपाठी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सबसे पहले कबड्डी का खेल हुआ जिसमें गढ़ा गौतम की बालिकाओं ने बाजी मारी । प्राथमिक कबड्डी में पिलखांव में बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में सेंठा ने पिलखांव को हरा कर फाइनल अपने नाम दर्ज किया। 

दौड़ में प्राथमिक स्तर में पिलखांव की प्रियांशी ने 3 मेडल अपने नाम किया तथा बालक वर्ग में  पिलखांव के  आदित्य ने 2 मेडल अपने नाम किये। पूरे खेल में पिलखांव की प्रियांशी ने  कुल 5 मैडल जीता। 

लंबी कूद, दौड़ में विश्नोहरपुर , माझा, करचोलिया, रानीपुर, कटरी, पटखौली राजा के बच्चों ने भी मेडल जीते।

पूरे खेल में सहयोग देने के लिए व्यायाम शिक्षक अरविंद यादव उपस्थित रहे। 

रेफरी का काम अरविंद यादव के अलावा उमेश यादव, विजय भारती ने किया। स्कोर का कार्य बालमुकुंद चौधरी ने किया। अभिलेखीय कार्य बीपी आनंद ने किया।

पूरे खेल प्रक्रिया में मंगला प्रसाद मौर्या, वेद प्रकाश उपाध्याय, गिरजेश दुबे , चंद्रभूषण दूबे, पूजा गुप्ता, प्रतिभा सिंह विनोद उपाध्याय सहयोग किया। 

कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, कोषाध्यक्ष राम रंग,रविन्द्र मौर्य, महेलका बानो, फौजिया सिद्दीकी,अल्का पटेल आदि उपस्थित रहे।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.