बस्ती: कल से शुरू हो रहा छठ व्रत,नहाय खाय से प्रारंभ होता है व्रत

बस्ती: कल से शुरू हो रहा छठ व्रत,नहाय खाय से प्रारंभ होता है व्रत



आस्था का महापर्व छठ 8 नवंबर 2021 को नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। बिहार, झारखंड और यूपी के कई जिलों (पूर्वांचल) के लिए इस त्योहार का बड़ा महत्व है। दिवाली से ही लोग इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं।

इस त्योहार में नहाय-खाय के बाद अगले दिन खरना और फिर डूबते व उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। 

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती 36 घंटे के निर्जला उपवास का पारण करते हैं। 

आइए जानते हैं 

इस बार क्या है छठ पूजा का पूरा कार्यक्रम

नहाय-खाय 8 नवंबर 2021 सोमवार होगा

छठ पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होती है। नहाय-खाय इस पूजा का पहला दिन होता है। इस दिन व्रती घर को साफ-सुथरा करके पवित्र करते हैं। इसके अलावा प्रसाद बनाने के लिए रखे सामान को पवित्र स्थान पर रखती हैं। इस दिन सात्विक आहार लिया जाता है। 

इस बार नहाय-खाय आज यानी 8 नवंबर 2021 को है

खरना 9 नवंबर 2021 मंगलवार होगा

खरना छठ पूजा का दूसरा दिन होता है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को होता है। इस दिन व्रत रखा जाता है और व्रती रात को पूजा करने के बाद गुड़ से बनी खीर खाकर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करते हैं। इसी दिन छठ पूजा का प्रसाद तैयार किया जाता है।

डूबते सूर्य को अर्घ्य 10 नवंबर 2021 बुधवार होगा

छठ पर्व का तीसरा दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसी दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस बात डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की तारीख 10 नवंबर है। 10 नवंबर को सूर्यास्त का समय 5 बजकर 30 मिनट है

उगते सूर्य को अर्घ्य 11 नवंबर 2021 गुरुवार होगा

छठ पूजा का यह अंतिम दिन होता है । इसका निर्धारण कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के आधार पर ही होता है। इस दिन व्रत रखने वाले उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इसके बाद पारण किया जाता है और फिर व्रत पूरा करते हैं। 

11 नवंबर 2021 को सूर्योदय 6 बजकर 41 मिनट पर होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.