बस्ती: सड़क निर्माण से ग्रामीणों में खुशी

 बस्ती: सड़क निर्माण से ग्रामीणों में खुशी

दुबौलिया संवाददाता

सड़क निर्माण संवाददाता

कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के दुबौलिया विकासखंड के अंतर्गत घोसियापुर गांव के बंधे के पास सड़क पर पिच कार्य होने से ग्रामीणों में काफी खुशी है।  लंबे अरसे थे सड़क का इंतजार कर रहे ग्राम वासियों ने सड़क पर होने वाली पिच कार्य से खुशी जाहिर की है। आप देख सकते हैं कि दुबौलिया विकासखंड के अंतर्गत घोसियापुर से लेकर डिंगरापुर बंधे पर सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।जिससे ग्रामीणों में काफी खुसी है, लोगों ने बताया है कि इस बंधे पर रोड बन जाने से दर्जनों गांव के लोगों को अंबेडकरनगर जाने में काफी आसानी हो जाएगी। पिच न होने से लोगों को राम जानकी मार्ग से होते हुए टांडा के लिए जाना पड़ता था। इस सड़क के निर्माण हो जाने से लोगो को इधर से जाने में आसानी के साथ ही समय की भी बचत होगी।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.