बस्ती: विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष,सचिव व ग्राम प्रधान की बैठक संपन्न
यूपी,बस्ती। कप्तानगंज बीआरसी पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं ग्राम प्रधान की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बैठक का संचालन शिव प्रकाश सिंह ने किया।
बीआरसी पर एसएमसी की बैठक का प्रमुख उद्देश्य एसएमसी के कार्यो एवं दायित्वों के बारे में जागरूक करना,आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हांकन,आयु सगत कक्षा में नामांकन एवं विशेष प्रशिक्षण के बारे में जागरूक करना,बच्चों की पढ़ाई एवं उपस्थिति हेतु माता पिता को जागरूक करना,विद्यालयों की सुगमता तथा सामाजिक ऑडिट के सम्बंध में चर्चा,ग्राम पंचायत द्वारा विद्यालय विकास में सहयोग हेतु संभावनाओं पर चर्चा आदि विषयों पर जागरूक किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रिका सिंह उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, शिक्षक हरेंद्र कुमार यादव,स्कन्द मिश्र,बीपी आनंद, इंद्रजीत, डॉक्टर कंचन माला त्रिपाठी,रजनीश यादव, चंद्र मोहन यादव,प्रमोद ओझा, विनय पाण्डेय, मंगला प्रसाद, प्रमिला सिंह, प्रियंका यादव, ममता द्विवेदी, इंद्रावती, श्रेया मिश्रा,वेद प्रकाश उपाध्याय,अब्दुल कय्यूम,सच्चिदानंद मिश्र ग्राम प्रधान साहबदीन निषाद,पारस नाथ चौधरी,बुधेश सिंह,बलराम चौधरी आदि उपस्थित रहे।
