टीचर्स क्रिकेट में लखनऊ मंडल को हराकर बस्ती मंडल बना चैंपियन

टीचर्स क्रिकेट में लखनऊ मंडल को हराकर बस्ती मंडल बना चैंपियन



यूपी,अयोध्या। डॉ0भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान स्पोर्ट्स स्टेडियम अयोध्या के मैदान पर आयोजित स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह राज्य स्तरीय टीचर्स प्रीमियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के सोमवार को हुए फाइनल मुकाबले में बस्ती मंडल ने लखनऊ मंडल को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया।

क्रिकेट का शुभारंभ बसपा नेता करुणाकर पाण्डेय व भाजपा नेता पंकज सिंह ने किया।प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए कुल 2 मैच में पहला मैच सेमीफाइनल अयोध्या मंडल तथा बस्ती मंडल के बीच खेला गया।

जिसमें अयोध्या मंडल की टीम ने टास जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 83 रन बनाए, जवाब में बस्ती मंडल ने यह मैच 07 विकेट से जीत लिया। 

फाइनल मैच बस्ती मंडल और लखनऊ मंडल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बस्ती मंडल के अनुराग सिंह ने 56 रन व विजय ने 44 रन जोड़ते हुए 139 रन बनाए।

उसके जवाब में लखनऊ मंडल 91 रन ही बना पाया। 

बस्ती मंडल ने 48 रन से जीत हासिल करते हुए चैंपियनशिप की ट्राफी अपने नाम कर ली। मैन आफ द मैच का खिताब अनुराग सिंह को मिला।

विजेता व उपविजेता टीम को भगवती सिंह, नरेंद्र सिंह, योगेश्वर सिंह व सुशीला सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया।

क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र सिंह के द्वारा किया गया।

क्रिकेट मैच की अध्यक्षता बीएसए संतोष कुमार देव पाण्डेय ने किया। 

इस दौरान सुनील अवस्थी ,विजय प्रताप सिंह, विजय गुप्ता,विजय प्रताप दूबे, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.