अपने ही जमा पूंजी पाने को मोहताज 7000 खाता धारक।।

 अपने ही जमा पूंजी पाने को मोहताज 7000 खाता धारक।।

नगर बाजार बस्ती

स्थानीय जिला सहकारी बैंक में ग्राहकाें काे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकाें का कहना है कि बैंक में जमा पूंजी निकासी की सुचारु व्यवस्था न होने के चलते ग्राहकों को हफ्तों महीनों करना पड़ता है इंतजार । स्थानीय बैंक शाखा में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीण व व्यापारियों के खाते खुले हैं। इनके लेनदेन के लिए बड़ी संख्या में लोगों का यहां पहुंचना होता है। ग्रामीणों ने बताया कि बैंक खुलते ही ग्राहकों की भारी भीड़ एकत्रित हो जाती है। लंबी लाइन बैंक शाखा के बाहर तक लग जाती है। तथा ग्राहकों को इंतजार करना पड़ता है।


खाताधारक बहादुर,पप्पू,अनिल कुमार, घनश्याम,सुनील कुमार,रवि कुमार, सरवन कुमार, श्यामा सोनी, शंभू सोनी, कृष्णा मोदनवाल,अशोक मोदनवाल, चंद्र मोदनवाल, अकबर अली,मोहम्मद हुसैन,आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि कई वर्षों से हमारे रुपए इस बैंक में जमा है लेकिन हमें अपने ही रुपए लेने के लिए बड़ी लड़ाई लड़नी पड़ती है हफ्ते और महीने में 1000,2000 करके हमारे रुपए हमें मिलते हैं जिन लोगों ने बच्चियों की शादी के लिए पैसे जमा किए थे उनके लिए बड़ी समस्या है और जो इलाज के पैसे लेने के लिए लोग तरस रहे है ।उनको बड़ी लड़ाई लड़नी पड़ती है वही बात करने पर जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक सुभाष चंद्र ने बताया कि नगर शाखा में लगभग 7000 खाताधारक है और इन खाताधारक को इनके जमा करें अनुसार पैसा नहीं मिल पाता है ।इसकी बड़ी समस्या है । हमको सिर्फ हेड ब्रांच से ही महीने के एक से डेढ़ लाख रुपए ही मिल पाते हैं जिसके कारण हम लोग उपभोक्ता को पूरा पैसा नहीं दे पाते । और खुद कर्मचारियों का वेतन भी निकलना मुश्किल है वही बताते चलें कि लगभग सहकारी बैंक नगर का कर्जा 60से 65लाख रुपए है अगर वही कर्ज़ बैंकों को वापस हो जाए तो हम उपभोक्ताओ को आसानी से पेमेंट कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.