बस्ती: जन विश्वास यात्रा के स्वागत एवं जनसभा स्थल का विधायक ने किया निरीक्षण

बस्ती: जन विश्वास यात्रा के स्वागत एवं जनसभा स्थल का विधायक ने किया निरीक्षण



यूपी,बस्ती। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के कप्तानगंज चौराहे पर जन विश्वास यात्रा का आगमन 02 जनवरी को होना है। 

जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।

आज कप्तानगंज इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज के सामने कार्यक्रम स्थल का कप्तानगंज विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला ने देर शाम निरीक्षण किया। व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने पॉइंट पर रहने की अपील करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों का जन सहयोग मांगा।

स्वागत कार्यक्रम और जनसभा की तैयारी के दृष्टि से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक के साथ सर्वदेव दुबे, सुनील कुमार पाण्डेय, मोहन मोदनवाल,गया प्रसाद मिश्रा, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.