बस्ती: अनुदेशकों को ₹2000 की मानदेय बढ़ोत्तरी मंजूर नही,नियमित करे सरकार :पवन मिश्र

बस्ती:अनुदेशकों को ₹2000 की मानदेय बढ़ोत्तरी मंजूर नही,नियमित करे सरकार:पवन मिश्र



बस्ती। जिले में शनिवार को हर्रैया के थान्हाखास शिव मन्दिर परिसर में अनुदेशक संघ के पदाधिकारियों ने बैठक करके प्रदेश सरकार द्वारा मात्र दो हजार मानदेय बढ़ाये जाने पर विरोध जताया है। 

बीते बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों के मानदेय में दो हजार बढ़ोत्तरी की घोषणा की थी। वर्तमान में अनुदेशकों को सात हजार मानदेय मिल रहा है। 

यह जानकारी देते हुए अनुदेशक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि 2019 में हमें 8470 रुपये मिलता था और सरकार द्वारा मानदेय में 1470 रुपये की कटौती करके 13230 की रिकवरी कर ली गयी। 2017 से 17000 मानदेय मिलना था लेकिन सरकार ने नही दिया जबकि माननीय उच्च न्यायालय ने इस संदर्भ में आदेश भी पारित किया है। अनुदेशक संघ के तेजबहादुर यादव ने कहा कि 1470 की कटौती करके 2000 रुपया बढ़ाये जाने का मतलब 5 साल में मात्र 530 की बढ़ोत्तरी से अनुदेशक अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं सरकार के इस रवैये के कारण हम अनुदेशक अब आर-पार की लड़ाई के लिए दृढ संकल्पित हैं। जिलाध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि अनुदेशकों को नियमितीकरण के अलावा कुछ मंजूर नही है।

इस दौरान मनोज कुमार यादव,दीपक सिंह,रमाकान्त चौधरी,आलोक जायसवाल,अमरेश यादव,उत्तम वर्मा,जितेन्द्र कुमार रावत,गिरिजेश पाण्डेय,राजकुमार गौतम, राजेन्द्र यादव,शैलेश कुमार,कपिलदेव वर्मा,पुरुषोत्तम,राजवन्त वर्मा,विमलेश वर्मा,संजीव कुमार,अरुण साहू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

शहर बस्ती

बस्ती: UPS में कार्यरत अनुदेशकों ने मानदेय के स्थान पर नियमितीकरण हेतु मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम व भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा




यूपी, बस्ती। उत्तर प्रदेश अनुदेशक संघ ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नए वर्ष के पहले दिन बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अनुदेशकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित नियमितीकरण ज्ञापन प्रपत्र जिलाधिकारी बस्ती सौम्या अग्रवाल व भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल को सौंपा। 

अनुदेशकों ने पूर्व कार्यक्रम के तहत बस्ती शास्त्री चौक से पैदल मार्च करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुँचे, ज्ञापन सौंपने के उपरांत भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष को नियमितीकरण से संबंधित ज्ञापन प्रपत्र सौंपा। 



ज्ञापन के माध्यम से अनुदेशकों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील किया कि 29 दिसम्बर को उन्होनें अनुदेशकों के मानदेय में ₹2000 की वृद्धि की है, उस पर पुनः विचार करते हुए अनुदेशकों को नियमित करें।

इस मौके पर अनुदेशक संघ के समस्त पदाधिकारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में अनुदेशक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.