उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने किया विरोध प्रशासन चुनाव में निजी वाहनों का अधिग्रहण ना करें!
यूपी बस्ती। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से माननीय मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञापन भेजा।हरिमूर्ति सिंह मनोज अध्यक्ष बस्ती मंडल ने कहा उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं जिसमें पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा चुनाव के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने की चेष्टा की जा रही है ।
कोरोना के चलते पिछले दो वर्षों से लगातार लॉकडाउन के चलते व्यापार और व्यापारी बर्बादी के कगार पर पहुंच चुका है। अभी तक वह ठीक से ऊबर भी नहीं पाया कि चुनावों की आड़ में व्यापारी का उत्पीड़न निरन्तर जारी है। चुनावों के दौरान भी व्यापारी व उद्योगपति अपना व्यवसाय सही प्रकार से चला सके। प्रांतीय अध्यक्ष श्री लोकेश अग्रवाल जी के निर्देश पर व्यापारियों की निम्नलिखित मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया
1- व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस चुनाव में ना जमा की जाए क्योंकि व्यापारी सिर्फ अपनी रक्षा सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंसों का इस्तेमाल करता है चुनावी गतिविधियों से व्यापारी के शस्त्र लाइसेंस का कोई मतलब नहीं है।
2- कैश ट्रांजैक्शन के मामले में सिर्फ राजनीतिक से सम्वधिंत व्यक्तियों के ही धन की जांच की जाए तथा व्यापारी गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले धन को इससे मुक्त रखा जाए।
3 व्यापारियों के निजी वाहनों को चुनाव में इस्तेमाल के लिए ना बुलाया जाए क्योंकि व्यापारी अपने व्यापार व परिवार के इस्तेमाल के लिए गाड़ी रखता है, अधिकांश व्यापारियों के पास ड्राइवर नहीं है अधिकांश तौर पर अकेला व्यक्ति काम करने वाला है दुकान या उधोग बंद कर कर चुनाव लड़ाने नहीं जा सकता अधिकांश व्यापारियों के घर में बीमार हुए बुजुर्ग व्यक्ति मौजूद है जिनकी देखभाल में भागदौड़ के लिए गाड़ी का घर में होना आवश्यक है।
अतः श्रीमान जी से अनुरोध है की टैक्सी टूर्स एंड ट्रैवल्स में चलने वाले वाहन तथा सरकारी वाहनों को ही चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए अधिकृत किया जाए अन्य प्राइवेट वाहनों को इससे मुक्त करने के आदेश पारित करें।
4. विभिन्न जिलों से प्राप्त समाचार के अनुसार चुनाव के समय स्थानीय प्रशासन द्वारा फोर्स के ठहरने व गिनती की व्यवस्था के लिए फल सब्जी में खाद्यान्न मंडी की दुकानें दो महीने तक के लिए खाली करवा रहा है जिससे संबंधित व्यापारिक तपका बर्बाद हो जाएगा अतः आपसे अनुरोध है कि चुनाव के नाम पर मंडी परिसर स्थित दुकानों को खाली न कराया जाए फोर्स को ठहरने व मतों की गिनती व अन्य सभी चुनावी कामो के लिए सरकारी भवनों में व्यवस्था की जाए।
ज्ञापन देने पदाधिकारी रवि उपाध्याय मंडल मीडिया प्रभारी, परमात्मा प्रसाद मद्धेशिया जिला अध्यक्ष बस्ती, जिला युवा अध्यक्ष अमन गुप्ता, जिला युवा कोषाध्यक्ष दीपक मिश्रा, नगर महामंत्री सुनील गुप्ता, महाराजगंज कस्बा अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता,
