पीठासीन एवं मतदान अधिकारी को बूस्टर डोज लगवाने का देना होगा प्रमाण पत्र

बस्ती: पीठासीन एवं मतदान अधिकारी को बूस्टर डोज लगवाने का देना होगा प्रमाण पत्र



बस्ती। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में नियुक्त किए गये सभी पीठासीन एवं मतदान अधिकारी को बूस्टर डोज लगवाने का प्रमाण पत्र देना होगा। 

उक्त निर्देश सीडीओ/प्रभारी अधिकारी कार्मिक डा.राजेश कुमार प्रजापति ने दिये है। सभी कार्यालयाध्यक्षों को लिखे गये पत्र में उन्होने कहा कि जिन कर्मचारियों को कोविड-19 की दूसरी डोज लगवाये हुए तीन माह अर्थात 90 दिन पूर्ण हो गये है। 

वे सभी प्रिकाशन डोज या बूस्टर डोज जिला चिकित्सालय/सीएचसी/पीएचसी पर लगवाकर 30 जनवरी तक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। 

      उन्होने बताया कि इस संबंध में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा भी निर्देश दिये गये है। 

उन्होने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने का प्रमाण पत्र प्रशिक्षण में उपस्थिति दर्ज करते समय उपलब्ध कराना होगा। 

प्रशिक्षण में वे अपना आधार कार्ड मूल रूप से लेकर आयेगे ताकि बूस्टर डोज लगवायी जा सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.