समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव अंशुल यादव का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव अंशुल यादव का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत



यूपी,बस्ती। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव अंशुल यादव संदीप के जनपद में प्रथम आगमन पर कप्तानगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

3 दिन पूर्व समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव की अध्यक्षता में प्रदेश की कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया था। जिसमें अंशुल यादव संदीप का नाम प्रदेश सचिव के पद पर नामित हुआ है। अंशुल यादव के बस्ती में प्रथम आगमन पर सपा नेता अखिलेश यादव अक्की की अध्यक्षता में कप्तानगंज चौराहे पर छात्र सभा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत करने वालों में सूरज यादव, सोनू यादव, अभिषेक चौधरी, रवि चौधरी, अजय यादव, संदीप निषाद,अनिल यादव, जितेंद्र यादव,नीरज यादव, अनूप चौधरी, अतुल शर्मा, साहिल चौधरी, प्रिंस पाण्डेय, राहुल यादव सहित अन्य समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.