चुनाव की अधिसूचना के बाद पुलिस की बढ़ी जिम्मेदारी,शांति व सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस ने किया पैदल मार्च

चुनाव की अधिसूचना के बाद पुलिस की बढ़ी जिम्मेदारी,शांति व सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस ने किया पैदल मार्च




नगर संवाददाता:शकील खान

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली है। नगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर मे पुलिस व सीआईएसएफ ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने मतदान के दौरान अमन शांति बनाए रखने के साथ-साथ कानून व्यवस्था भंग न करने की लोगों से अपील की।

क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय चौहान  के नेतृत्व में थानाध्यक्ष नगर मृत्युंजय पाठक मय पुलिस टीम एवं सीआईएसएफ फोर्स के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम  बेलाडी,खंता चौराहा,बक्सर,भेलवल,पिपरा गौतम,प्रतापपुर, करहली,बभनियाँव,माडन, बिरऊपुर समेत कस्बे और गांव में फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च कर आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए सकुशल चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति या चीज संदिग्ध मिलती है तो इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दें।

क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय चौहान ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्वक व निष्पक्षता से करवाने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। इस अवसर पर उप निरीक्षक अमित सिंह, शशिशेखर सिंह,श्रवण यादव,विद्घा सागर,नीलम यादव समेत तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.