उपनिरीक्षक अवध नाथ सिंह की सेवानिवृत पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया

 उपनिरीक्षक अवध नाथ सिंह की सेवानिवृत पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया

यूपी बस्ती नगर संवाददाता शकील खान

नगर बाजार थाना में तैनात उपनिरीक्षक अवध नाथ सिंह की सेवानिवृत पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

प्रभारी निरीक्षक मृतंजय पाठक ने कहा कि उपनिरीक्षक अवध नाथ सिंह कर्तव्य के प्रति हमेशा गंभीर दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त सरकारी नौकरी में जरूरी प्रक्रिया होती है, जिसे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को गुजरना पड़ता है, कर्मचारी अपने व्यवहार व कार्यशैली की बदौलत हमेशा याद रखे जाते हैं। एसएसआई अमित सिंह ने उनके कार्यकाल की प्रशंशा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। वही सेवानिवृत्त उप निरीक्षक अवध नाथ सिंह ने कहा कि 1980 पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक और पुलिसकर्मियों ने माला पहनाने के बाद पुस्तक व साल ओढ़ाकर भावपूर्ण विदाई दी। कार में बैठकर थाना नगर से विदा होते वक्त सेवानिवृत्त अवध नाथ सिंह के आंखों से आंसू छलक गए, और उन्होंने अपने साथियों का धन्वाद किया इस मौके पर मान सिंह, इंद्र भूषण सिंह, इक्ष्वांकु सिंह सिंह, विजय कुमार, पृथ्वीराज चौहान, संजीव कुमार पांडे, अजीत गुप्ता, गंगा प्रसाद, करिश्मा तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.