बस्ती:पढ़ेंगी बेटियां तो बढ़ेंगी बेटियां:एलसी त्रिपाठी

बस्ती:पढ़ेंगी बेटियां तो बढ़ेंगी बेटियां:एलसी त्रिपाठी



यूपी,बस्ती। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के दुबौलिया ब्लाक अंतर्गत वेदपुर नचना में स्थित संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ललन चंद त्रिपाठी अंग्रेजी विषय का अच्छा ज्ञान रखते हैं। अपने विद्यालय में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में उनका सराहनीय योगदान रहा है। उनके विद्यालय के बच्चे जनपद में शैक्षिक प्रतियोगिताओं में अव्वल दर्जा प्राप्त करते हैं, आज गणतंत्र दिवस के मौके पर उनके विद्यालय की छात्रा ने फर्राटेदार इंग्लिश बोलते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ कराया एवं झंडारोहण के दौरान उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन किया।

इस मौके पर उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी राम बहादुर वर्मा ने विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी अध्यापकों का धन्यवाद दिया और कहा कि परिषदीय विद्यालयों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। एक अच्छा शिक्षक बच्चों को सवांरनें का काम करता है, जिसका अक्षरशः रूप इस विद्यालय में दिखाई दे रहा है, क्रमवार पंक्ति में व्यवस्थित तरीके से खड़े बच्चे इस बात का प्रमाण है कि इस विद्यालय में अनुशासन के साथ बेहतर शिक्षा प्रणाली का प्रयोग किया जाता है।

आज 73 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय में सरस्वती वंदना,स्वागत गीत,अंग्रेजी व हिंदी का वाचन, देश भक्ति गानों से ओतप्रोत कैसेट डांस बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस मौके पर प्रधान रमाशंकर साहू, सहायक अध्यापक राम प्रताप वर्मा, अरुण सिंह,मनोज कुमार गुप्ता, शिक्षामित्र वंदना सिंह,अनीता देवी, अनुदेशक जितेंद्र कुमार यादव, प्रीति सिंह व पिंकी देवी, हरीराम प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.