गणतंत्र दिवस के मौके पर मदरसों में किया गया ध्वजारोहण
नगर बाजार शकील खान
नवसृजित नगर पंचायत नगर बाजार में बुधवार को 73वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नगर बाजार स्थित मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत नूरुल इस्लाम में मदरसा उप प्रबंधक डॉक्टर हबीबुल्लाह अंसारी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मदरसा प्रिंसिपल कारी नूर आलम साहब द्वारा इसका महत्व बताते हुए कहा की 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ और इसी के साथ भारत एक संप्रभु राज्य बन गया जिसको गणतंत्र के रूप में घोषित किया गया। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान की मसौदा समिति की अध्यक्षता की इसलिए इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, भारत का संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है, इसलिए राष्ट्रीय पर्व पर हम सभी को राष्ट्र की सेवा करते हुए, इसकी एकता अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लें। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सरवरे आलम, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद शकील, फैज मोहम्मद, मोहम्मद सोहेल, अब्दुल कलाम, नवाजिश अली, आदि लोग मौजूद रहे।
