खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
संवाददाता शकील खान
यूपी बस्ती गौर। नेहरू युवा केंद्र बस्ती के तत्वधान में जिलाधिकारी अनुराग यादव के आवाहन पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोहम्मद आरिफ द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
एन. वाई. वी. मोहम्मद आरिफ द्वारा चंद्रशेखर सिंह फतेह बहादुर सिंह इंटर कॉलेज गौर में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया ।खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत वॉलीबॉल और दौड़ खेल, कबड्डी का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।कार्यक्रम में वॉलीबॉल विजेता रहे टीम को पुरस्कृत किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय प्रतियोगी को भी पुरस्कृत किया गयाकार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण कुमार, अमरेश पाल, संजय कुमार, जय सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
